Saturday, October 24News That Matters



बस्तियों में 2016 से पहले निर्मित घरों को न दें नोटिस: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी    

बस्तियों में 2016 से पहले निर्मित घरों को न दें नोटिस: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

 


देहरादून के राजपुर स्थित काठबंगला में वर्ष 2016 से पहले निवास करने वाले लोगों को नोटिस दिये जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नगर निगम एवं एमडीडीए के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार के अध्यादेश को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2016 से पूर्व निर्मित घरों को न तो नोटिस दिया जाए और न ही तोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि यहां के कई निवासी नगर निगम को पिछले लम्बे समय कर भुगतान भी कर रहे हैं। मंत्री ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा गरीबों को छत दी है और हमारी कोशिश होगी कि किसी भी गरीब का घर न टूटे।
बैठक में एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, पूर्व पार्षद मंजीत रावत, रामसेवक सहित नगर निगम एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  आरटीआई दिवस के मौक़े पर उत्तराखण्ड सूचना आयोग ने किया वेबीनार का आयोजन रहबीते 16 सालों में कुल 14285 शिकायतों का किया गया निस्तारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *