Sunday, October 25News That Matters



SC-ST ग्रामों में सरकारी योजनाओं की सौ फीसदी पहुंच: देहरादून में 41 गांवों को किया गया चिन्हित

SC-ST ग्रामों में सरकारी योजनाओं की सौ फीसदी पहुंच: देहरादून में 41 गांवों को किया गया चिन्हित

‘

केंद्र सरकार की ओर से संचालित ‘‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ के तहत अनुसूचित जनजाति के ग्रामों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से शत प्रतिशत आच्छादित किया जाएगा। योजना के तहत जनपद देहरादून के 04 विकास खंडों के 41 ग्रामों में 17 विभागों के सहयोग से जनजाति के व्यक्तियों को संतृप्त किया जाएगा। इसके लिए चिन्हित सभी 41 ग्राम पंचायतों में 15 से 30 जून तक शिविर लगाकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने शिविर का रोस्टर निर्धारित करते हुए इसके आदेश भी जारी कर दिए है।
 
 मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को शिविरों के आयोजन हेतु नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने निर्देशित किया कि है चयनित ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत जनजाति व्यक्तियों को योजना से शत प्रतिशत संतृप्त करते हुए इसकी प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रेषित की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने विभागों को इस बात का प्रमाण पत्र भी देने को कहा है कि चयनित ग्राम पंचायतों में कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित नही रह गया है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि विकासखंड सहपुर में 01, विकासनगर में 04, चकराता में 24 तथा कालसी के 12 ग्रामों में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आधार कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम, स्किल सेल मिशन, पीएम आवास योजना के प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।
       

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार ने सी ग्रेड माल्टा और पहाड़ी नींबू (गलगल) का न्यूनतम समर्थन मूल्य किया घोषित  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *