Sunday, October 25News That Matters



दिल्ली में सख्ती: बिगड़ते हालात के बीच बड़ा फैसला, आज रात से अगले सोमवार तक लॉकडाउन

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को उपराज्यपाल संग बैठक में बाद कई कड़े नियमों का फैसला किया है।कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को उपराज्यपाल संग बैठक में बाद कई कड़े नियमों का फैसला किया है। इसके तहत आज रात से एक सप्ताह तक संपूर्ण दिल्ली में कर्फ्यू लगाया जा रहा है। जो अगले सोमवार 26 अप्रैल की सुबह तक जारी रहेगा। इस दौरान बहुत की जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को ही आवाजाही की इजाजत होगी। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों मे दिल्ली में 25 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस मिले हैं।
रविवार को दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 25,462 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट 30 फीसदी पहुंची गई है। संक्रमण की दर 29.74 प्रतिशत होने का मतलब है कि दिल्ली में लगभग प्रत्येक तीसरा नमूना संक्रमित पाया जा रहा है। बता दें, दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू पहले से लगा है। वहीं, हाल ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि शहर में 100 से भी कम आईसीयू बेड बचे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर अब इस दिन से खुलेंगे 1 से 5 वी तक के स्कूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *