Sunday, October 25News That Matters



मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर केंद्रीय राज्य मंत्री से विस्तृत चर्चा की     

मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर केंद्रीय राज्य मंत्री से विस्तृत चर्चा की

 


देहरादून, 30 अप्रैल। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून बीजापुर गेस्ट हाउस में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान का देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर केंद्रीय राज्य मंत्री से विस्तृत चर्चा की गई। बातचीत के दौरान उत्तराखण्ड के दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ’’आत्मनिर्भर भारत’’ के मंत्र को भी मजबूती मिलती है : धामी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *