Saturday, October 24News That Matters



तहसील चौक के जाम से निजात दिलाएगी श्री दरबार साहिब की पार्किंग  

तहसील चौक के जाम से निजात
दिलाएगी श्री दरबार साहिब की पार्किंग

 

 

तहसील चौक शहर के सबसे व्यस्ततम एवम् भीड़भाड़ वाले चौराहों में से एक है। इस चौक पर आए दिन जाम के झाम व गाड़ियों की लंम्बी कतारों को झेलना पड़ता है। तहसील चौक पर पार्किंग की सीमित व्यवस्था भी इसका बड़ा कारण है। लोग अपने दोपहिया एवम् चैपहिया वाहनों को सड़क किनारे यहां वहां खड़ा कर देते हैं। उचित पार्किंग न होने की वजह से बेतरतीब वाहन जाम की परेशानी को और बढ़ाने का काम कर रहे है। श्री गुरु राम राय दरबार साहिब इस समस्या से अब निजात दिलवाएगा। इस दिशा में श्री दरबार साहिब प्रबन्ध समिति ने बड़ी पहल की है।
पुरानी तहसील पर श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के स्वामित्व की जमीन है। इस भूमि पर श्री गुरु राम राय दरबार साहिब आटोमेटेड मल्टी स्टोरी पार्किंग बना रहा है।
यह आटोमेटेड मल्टी स्टोरी पार्किंग तहसील चौक के जाम में भारी राहत देगी। श्री दरबार साहिब प्रबन्ध समिति की ओर से इस बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। श्री दरबार साहिब के आर्किटैक्ट और इंजीनियरो की टीम पार्किंग स्थल का मौका मुयाअना कर चुकी है। प्रबन्ध समिति ने स्पष्ट किया है कि पुरानी तहसील में श्री दरबार साहिब की स्वामित्व वाली जमीन पर पाार्किंग बनाने की आवश्यक प्लानिंग को पूरा कर लिया गया है। शीघ्र ही पार्किंग बनाने का काम शुरू हो जाएगा। अगले कुछ महीनों में ऑटोमेटेड मल्टी स्टोरी पार्किंग जनता की सेवा में समर्पित होगी। फिलहाल अस्थाई बस, ट्रक, कार व स्कूटर की पार्किंग शुरू कर दी गई है। श्री दरबार साहिब की इस पहल का शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवम् विभिन्न समाज सेवी संगठनों ने स्वागत किया है।

यह भी पढ़ें -  एक अक्टूबर को वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली की मूर्ति का करेंगे अनावरण शहीद सैनिकों एवं वीर चन्द्र सिंह के परिजनों को सम्मानित करेंगे रक्षा मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *