Sunday, October 25News That Matters



भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा उत्तराखंड में चमोली जिले के माणा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन में फंसे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के श्रमवीरों को बचाने का राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है    

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा उत्तराखंड में चमोली जिले के माणा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन में फंसे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के श्रमवीरों को बचाने का राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है

 

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा उत्तराखंड में चमोली जिले के माणा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन में फंसे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के श्रमवीरों को बचाने का राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मैं जिलाधिकारी के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन, BRO, सेना और ITBP की टीम से राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर लगातार संपर्क में हूँ। राज्य सरकार मुस्तैदी से इस राहत एवं बचाव अभियान में लगी हुई है।

मैंने आर्मी अस्पताल, जोशीमठ में वरिष्ठ डॉक्टरों से बात कर घायल श्रमवीरों के समुचित एवं बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। एक घायल श्रमवीर को एम्स ऋषिकेश में भी उपचार के लिए भर्ती किया गया है। मैंने एम्स, ऋषिकेश के डायरेक्टर से घायल श्रमवीर के लिए उत्तम स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के बारे में बात की है।

मैंने जोशीमठ और एम्स, ऋषिकेश के डॉक्टरों से कहा है कि उन्हें किसी भी तरह की मेडिकल असिस्टेंस की कोई जरूरत हो, किसी उपकरण की जरूरत हो या फिर देश के एक्सपर्ट डॉक्टरों से सलाह-मशविरे की जरूरत हो, तो तुरंत मुझे अवगत कराएं। मैंने इस बाबत एम्स, नई दिल्ली में भी बात की है ताकि रन-टाइम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मेडिकल असिस्टेंस उपलब्ध कराया जा सके।

घायल श्रमवीरों की शीघ्र रिकवरी में सहयोग के लिए मैंने माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से भी बात की है ताकि कोई भी जरूरत हो, उसे जल्द से जल्द मुहैया कराया जा सके। संकट की इस घड़ी में हमारी प्राथमिकता घायल श्रमवीरों को समुचित एवं उत्तम उपचार उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें -  केंद्र से उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 700 करोड़ की मंजूरी पिछले साल की तुलना में 200 करोड़ ज्यादा बजट मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *