Saturday, October 24News That Matters



जब तक दूरस्थ त्यूणी हनोल में टावर नहीं लगेगा, तब तक Telecom companies को कोई परमिशन नहीं मिलेगी अन्यत्र।    

जब तक दूरस्थ त्यूणी हनोल में टावर नहीं लगेगा, तब तक Telecom companies को कोई परमिशन नहीं मिलेगी अन्यत्र।

 

देहरादून। दिनांक 26 फरवरी 2025,
जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्यूणी हनोल एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्र में टेलीकॉम कंपनियों से टावर लगवाने की कवायद शुरू कर दी। प्रतिदिन त्यूणी हनोल मंदिर में महासू महाराज के दर्शन हेतु हजारों की संख्या में बाहरी राज्य एवं अन्य देशों से पहुंचने वाले श्रद्धालु को टेलीकॉम कंपनियों की नेटवर्क की सुविधा नहीं होने के चलते, प्राय स्थानीय एवं श्रद्धालुओं में अपने लोगों से वार्तालाप आदि समन्वय की समस्या बनी रहती है।

हनोल महासू महाराज के दर्शन एवं रात्रि निवास पर पहुंचे मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्थानीय लोगों ने नेटवर्क की समस्या को लेकर, टावर लगवाने की मांग की।
जिस पर मा0 मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को प्राथमिकता से नेटवर्क की समस्या को निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए जनपद में सेवा प्रदत्त करने वाले टेलीकॉम कंपनियों को त्यूणी में प्राथमिकता के आधार पर टावर लगाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो टेलीकॉम कंपनी त्यूणी हनोल एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाएंगे उन्हें जनपद के अन्य क्षेत्र में टावर लगाने की अनुमति दी जाएगी।
जिलाधिकारी के इस निर्णय से स्थानीय लोगों में प्रसन्नता देखने को मिल रही है।
मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से डीएम बंसल हनोल महासू महाराज मंदिर परिसर में ही मास्टर प्लान पर जल्द स्थानिकों एवं रेखीय विभाग की बैठक लेने जा रहे हैं। जिस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा को बैठक की तैयारी करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही डीएम बंसल मार्च माह को त्यूणी में रात्रि विश्राम पर रहेंगे।
इस दौरान त्यूणी में ही बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन कर जनमानस की समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण करेंगे।

यह भी पढ़ें -  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है, इसलिए इस अभियान को पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और प्रभावशीलता के साथ संचालित किया जाना जरूरी है : मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *