Sunday, October 25News That Matters



आर्थिक समृद्धि के अलावा राज्य को सामाजिक और सांस्कृतिक ऊचाईयों तक पहुँचाएगा बजट: भट्ट  

आर्थिक समृद्धि के अलावा राज्य को सामाजिक और सांस्कृतिक ऊचाईयों तक पहुँचाएगा बजट: भट्ट

 

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने धामी सरकार के बजट को समावेशी विकास, सतत आर्थिकी और समरसता का प्रतीक बताया है।
भट्ट ने कहा कि यह बजट “NAMO” के सिद्धांतों नवाचार, आत्मनिर्भरता, महान विरासत और ओजस्विता पर आधारित है जो राज्य के विकास के नए अध्याय की शुरुआत करते हैं। उन्होंने कहा कि बजट मे समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए पर्याप्त रूप से प्रावधान किये गए हैं।

बजट मे कृषि, उद्योग, ऊर्जा, अवसंरचना, संयोजकता, पर्यटन और आयुष को आधार बनाकर राज्य के समग्र विकास के लिए ठोस योजनाएँ और धन का प्रावधान किया गया है जो कि प्रदेश की अर्थिकी को गति देगी।

भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व मे यह बजट जहाँ राज्य को आर्थिक रूप से समृद्ध बनायेगा वहीं सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला साबित होगा। यह बजट राज्य को आगामी दशक मे देश के एक श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा को गति देगा यह निश्चित है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने नंदा गौरा योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के ऑनलाइन पोर्टल का किया शुभांरभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *