Saturday, April 18News That Matters

प्रसिद्ध पर्यावरणविद्ध डाॅ अनिल प्रकाश जोशी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था पयार्वरण संरक्षण एवम् संवद्धन से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर हुई चर्चा

प्रसिद्ध पर्यावरणविद्ध डाॅ अनिल प्रकाश जोशी
ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था पयार्वरण संरक्षण एवम् संवद्धन से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर हुई चर्चा

देहरादून। पद्म श्री एवम् पदमभूषण से सम्मानित व प्रसिद्ध पर्यावरणविद डाॅ अनिल प्रकाश जोशी ने शुक्रवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच पर्यावरण संरक्षण एवम् संवद्धन से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। डाॅ अनिल जोशी ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को हेस्को आने का निमंत्रण दिया, श्री महाराज जी ने निमंत्रण को स्वीकार करते हुए जल्द ही हेस्को आने की बात कही।
काबिलेगौर है कि डाॅ अनिल जोशी हिमालयी पयार्वरण अध्ययन एवम् संरक्षण संगठन (हेस्को) के माध्यम से देशभर में पयार्वरण संरक्षण की अलख जगा रहे हैं। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग की ओर से जैविक खेती पर किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया।
काबिलेगौर है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के सहयोग से श्री दरबार साहिब की कृषि भूमि पर जैविक खेती का व्यापक स्तर पर काम हो रहा है। जैविक खेती के अन्तर्गत उन्नत किस्म के चावल, दालें, सब्जियों व फलों की खेती की जा रही है जिन्हें खूब पसंद किया जाता है। श्री दरबार साहिब के चाय बागानों की ग्रीन टी की विशेषज्ञताओं को डाॅ अनिल जोशी ने खूब सराहा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 5084 नए मामले सामने हैं जबकि 81 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *