Sunday, October 25News That Matters



भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व सांसद बलूनी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात कर गढ़वाल के विकास को लेकर चर्चा करी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व सांसद बलूनी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात कर गढ़वाल के विकास को लेकर चर्चा करी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर उत्तराखंड के संदर्भ में आगामी आम बजट को लेकर चर्चा की कि उत्तराखंड और विशेष रूप से गढ़वाल के लिए क्या किया जा सकता है। सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि साथ ही, इस बात पर भी चर्चा हुई कि पहाड़ से पलायन को रोकने और इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए किस तरह प्रावधान किए जा सकते हैं।

सांसद अनिल बलूनी ने वित्त मंत्री से गढ़वाल लोक सभा में कुछ जगहों पर बैंकों की कुछ शाखाओं को जल्द खोलने का निवेदन किया ताकि बैंकिंग सुविधाओं के लिए यहां के नागरिकों विशेषकर भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों को अपनी पेंशन एवं सेना सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यरत नागरिकों के परिवारों को लंबी दूरी ना तय करनी पड़े।
इसके साथ ही सांसद अनिल बलूनी ने पौड़ी में बहुउद्देशीय प्रस्तावित प्लैनेटेरियम एवं माउंटेन म्यूजियम के लिए भी आर्थिक निधि प्रदान करने का अनुरोध किया। बलूनी ने बताया कि मंत्री ने आश्वस्त किया कि वह इस दिशा में सकारात्मक सहयोग करेंगी..

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : दिनदहाड़े युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या छात्रों के दो गुटों के बीच चली आ रही रंजिश के कारण पांच-छह नकाबपोशों ने एक युवक को घेर लिया और दिनदहाड़े बीच चौराहे पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *