Sunday, October 25News That Matters



भाजपा नेतृत्व के साथ सीएम और प्रदेश के सांसदो की बैठक में पार्टी ने निकाय चुनाव रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है

भाजपा नेतृत्व के साथ सीएम और प्रदेश के सांसदो की बैठक में पार्टी ने निकाय चुनाव रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है

भाजपा नेतृत्व के साथ सीएम और प्रदेश के सांसदो की बैठक में पार्टी ने निकाय चुनाव रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। जिसमें सर्वसम्मिति से सभी निगमों समेत अधिकांश नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में जीत दर्ज करने का लक्ष्य तय किया गया।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि दिल्ली में शनिवार देर रात्रि हुई इस बैठक में प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम की मौजूदगी में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, केंद्रीय मंत्री एवं अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सांसद श्री अजय टम्टा, पौड़ी सांसद श्री अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, नैनीताल सांसद श्री अजय भट्ट, टिहरी सांसद महारानी माला राजलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल शामिल रहे। बैठक में एकमत से सभी नगर निगमों और अधिकांश नगरपालिका, नगर पंचायत में जीत दर्ज का लक्ष्य तय किया गया है।

उन्होंने बैठक के विषय की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में संभावित निकाय चुनाव रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें निगमों, नगरपालिका, नगर पंचायतों की सीटों में आरक्षण को लेकर सभी संभावना पर विचार किया गया। उसी अनुशार प्रत्येक सीट पर सभी संभावित परिस्थिति में पार्टी की चुनावी रणनीति, उम्मीदवारों का चयन और चुनाव प्रचार को लेकर अंतिम निर्णय लिया गया। पार्टी ने सभी सीटों पर आरक्षण की हर संभव स्थिति के अनुशार चुनावी योजना तैयार का ली है। लिहाजा जैसे ही आयोग द्वारा चुनावों तिथियों की घोषणा की जाएगी, तत्काल वहां की आरक्षण स्थिति अनुसार बैठक में तय रणनीति को अमलीजामा पहनाना शुरू हो जाएगा। पार्टी पहले ही सभी निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायत के लिए प्रभारी, सह प्रभारी की घोषणा कर चुकी है। साथ ही सभी स्थानों पर उम्मीदवारों का पैनल तैयार करने के लिए पर्यवेक्षकों की टीम भी बनाई जा चुकी है।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बयान पर महाराज का पलटवार कहा दुनियां के साथ बैठकर ही पर्यटन की बात करनी पड़ती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *