Saturday, October 24News That Matters



अब शहर की सड़कों में वाहनों तेज रफ्तार पर लग रही हैं ब्रेक : डीएम।  

अब शहर की सड़कों में वाहनों तेज रफ्तार पर लग रही हैं ब्रेक : डीएम।

 

देहरादून। दिसंबर 2024, जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुधारीकरण, स्पीड ब्रेकर एवं ज़ेबरा क्रॉसिंग, डिवाइडर का कार्य तेजी से गतिमान है। जिलाधिकारी स्वयं सड़क सुरक्षा कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं ।
राजपुर रोड पर ओवर राइडिंग व सड़क क्रॉसिंग को ध्यान में रखते हुए तेजी से चल रहा है डिवाइडर के निर्माण कार्य। डिवाइडर बनने से चालकों की मर्जी पर लगेगा ब्रेक, अब सड़क सुरक्षा के अनुरूप होगी सुगम सुरक्षित सफर।
साईं मंदिर रोड एवं मसूरी मैक्स अस्पताल, मसूरी रोड पर लग गया स्पीड ब्रेकर।
सड़क सुरक्षा निर्माण कार्य से दुपहिया हुडदंगियों व वाहनों की तेज चाल पर लगा ब्रेक, और लोगों को ध्वनि प्रदुषण से मिलाने लगी राहत।
उप जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी कुमकुम जोशी एवं अधिशासी अभियंता जीतेन्द्र त्रिपाठी स्वयं मौके उपस्थित होकर मानक के अनुरूप सड़क सुरक्षा कार्य को युद्ध स्तर पर करवा रहे हैं। शहर के विभिन्न स्थानों चौकों पर स्पीड ब्रेकर जेब्रा क्रॉसिंग एवं स्टॉप लाइन का कार्य किया गया।
जबकि राजपुर रोड में पुरानी जिर्णशीर्ण डिवाइड को हटाकर नई डिवाइड लगाने का कार्य योजना स्तर पर जारी है। डीएम के निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा के कार्यों को युद्ध स्तर पर मानक के अनुरूप पूर्ण किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें -  दीपावली विवाद में शस्त्र लहराने पर DM को करना पड़ा लाइसेंस निलंबित, शस्त्र जब्त।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *