Monday, July 13News That Matters

बांग्लादेश में हिन्दू एवं अन्य अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों की रक्षा हेतु 10 दिसम्बर को होने वाली आक्रोश मार्च के संबंध में बैठकों को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  

बांग्लादेश में हिन्दू एवं अन्य अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों की रक्षा हेतु 10 दिसम्बर को होने वाली आक्रोश मार्च के संबंध में बैठकों को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बांग्लादेश में हिन्दूओं एवं अन्य अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के दिन आगामी 10 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले आक्रोश मार्च (रैली) की तैयारियों के संबंध में चिड़ोवाली कंडोली और बारीगाड़ में बैठकों को संबोधित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में उपस्थित जन समूह से आगामी 10 दिसम्बर को रैंजर्स कॉलेज ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित होने वाले आक्रोश मार्च में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, निरंजन डोभाल, कमल थापा, आशीष थापा, चुन्नी लाल, इंदर सिंह चौहान, अजय कार्की, भावना सैनवाल, भूपेंद्र सहित कई संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड शासन एवं सेना के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *