Sunday, October 25News That Matters



मंत्री गणेश जोशी ने सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं और सभी लोगों से आगामी 10 दिसम्बर को रैंजर्स कॉलेज ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित होने वाले आक्रोश मार्च में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया

 

मंत्री गणेश जोशी ने सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं और सभी लोगों से आगामी 10 दिसम्बर को रैंजर्स कॉलेज ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित होने वाले आक्रोश मार्च में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को बांग्लादेश में हिन्दूओं एवं अन्य अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर को होने वाले आक्रोश मार्च के संबंध में विजय कॉलोनी, सालावाला और डोभालवाला वार्ड में बैठकों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को मानवाधिकारों की रक्षा की शपथ दिलाई।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचारों और खतरे को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं और सभी लोगों से आगामी 10 दिसम्बर को रैंजर्स कॉलेज ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित होने वाले आक्रोश मार्च में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, विनय गुप्ता, भावना चौधरी, सतेंद्र नाथ, भूपेंद्र कठेत, मोहन बहुगुणा, डा0 बबीता सहौत्रा, अमित चमन, पुष्पा बिष्ट, जीवन लामा, जितेन्द्र बिष्ट, रमेश प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  धामी की कुशल नेतृत्व में :दिग्गज नेताओं का भाजपा में आना बताता है कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए जमानत बचना मुश्किल है  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *