Friday, September 4News That Matters


मुख्यसेवक पुष्कर सिंह धामी का जनता के नाम संदेश पढ़े पुरी ख़बर    

मुख्यसेवक पुष्कर सिंह धामी का जनता के नाम संदेश पढ़े पुरी ख़बर

 

बाबा केदार को प्रमाण करते हुए मैं, आप सभी के माध्यम से केदारनाथ विधानसभा की देवतुल्य और राष्ट्रवादी जनता को भारतीय जनता पार्टी की हमारी लोकप्रिय उम्मीदवार *श्रीमती आशा नौटियाल जी* को विजयी बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं।

केदारनाथ विधानसभा में हमें मिली ये जीत *जनता की जीत* है, हमारी ये जीत *संगठन की जीत* है, हमारी ये जीत *कार्यकर्ताओं की जीत* है, हमारी ये जीत *मोदी जी की जीत* है, हमारी ये जीत *विकास की जीत* है, हमारी ये जीत *राष्ट्रवाद की जीत* है और हमारी ये जीत *सनातन की जीत* है।

इतना ही नहीं हमारी ये जीत क्षेत्रवाद की हार* है, हमारी ये जीत *जातिवाद की हार* है और हमारी ये जीत *मुझ पर और मेरी सरकार पर विपक्ष द्वारा फैलाए गए झूठ और लगाए गए बेबुनियाद इल्जामों की भी हार है।

हम केदारनाथ विधानसभा सहित समस्त उत्तराखंड में विकास की अलख जगाने का अपना कार्य इसी प्रकार जारी रखेंगे और उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने विकल्प रहित संकल्प को पूर्ण करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। 🙏🙏

धन्यवाद

यह भी पढ़ें -  काठगोदाम से हैड़ाखान को जाते समय बारातियों से भरी मिनी बस का ब्रेक फैल हो गया और उसकी टक्कर से स्कूटी खाई में जा गिरी। जबकि बस एक पेड़ में अटक जाने के कारण गहरी खाई में जाने से बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *