Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड में जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे हेलीकॉप्टर, टिहरी झील से पानी भरकर आग बुझाने के लिए भरी उड़ान

जंगल की आग पर काबूू पाने के लिए प्रदेश में एयरफोर्स के दो हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। इसके तहत आज एक हेलीकॉप्टर ने टिहरी झील से पानी भरकर जंगलों की आग बुझाने के लिए उड़ान भरी। नरेंद्र नगर वन प्रभाग के अदवाडी और गजा के जंगलों में हेलीकॉप्टर ने पानी डालकर आग बुझाई। हेलीकॉप्टर ने टिहरी झील से पानी भरा। टिहरी के बाद हेलीकॉप्टर पौड़ी रवाना हुआ। वहीं दूसरा हेलीकॉप्टर हल्द्वानी में तैनात रहते, भीमताल झील से पानी लेगा। इस हैलीकॉप्टर से नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के जंगलों में लगी आग पर काबू पाया जा सकेगा। 2016 के बाद यह पहला मौका है जब प्रदेश में वनाग्नि पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है।

बता दें कि, इस समय प्रदेश में 40 स्थानों पर जंगल धधक रहे हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ रही जंगल की आग को देखते हुए अब वन विभाग के सभी अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को हुई आपात बैठक में यह आदेश जारी किया। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शासन, पुलिस और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, सभी जिलाधिकारियों के साथ वनाग्नि प्रबंधन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कार्यक्षेत्र में बने रहने को कहा है।

यह भी पढ़ें -  पुष्प वर्षा के साथ नगर परिक्रमा में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *