Sunday, October 25News That Matters



कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर घमासान  

कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर घमासान

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उप चुनाव मे भाजपा की जीत को एकतरफा बताते हुए कहा कि विपक्षी कांग्रेस की स्थिति यह है कि टिकट वितरण के बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार से दूरी बना ली है और खुद कांग्रेस हाईकमान को ही सबक सिखाने की ठान चुके हैं।

पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस मे दो धड़े नही, बल्कि आधा दर्जन धड़े बन गए हैं। जो टिकट के दावेदार थे वह टिकट वितरण की अप्रत्याशित नयी प्रक्रिया से नाराज हैं और कांग्रेस के कार्यक्रमों से दूर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मे यह पहली बार हुआ जब पार्टी अध्यक्ष को बायपास कर स्थानीय गुटों ने सर्वे कराया और टिकट चहेते को दे दिया। प्रदेश संगठन से बिना राय मशविरे के
टिकट देने से संगठन की स्थिति हास्यास्पद हो गयी है। प्रदेश अध्यक्ष और कुछ दावेदार स्टार प्रचारक बनाये गए हैं, लेकिन वह भाषण और फोटो सूट के निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी के अलावा कांग्रेस मे इक्के दुक्के नेता ही ऐसे हैं जो उनके प्रचार मे लगे हैं। गाँव मे बूथ पर खड़े होने के लिए कार्यकर्ताओं का टोटा है और महिलाओं मे हताशा है।
भट्ट ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को लेकर भाजपा ही नही क्षेत्र की आम महिलाओं, युवाओं मे उत्साह है। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर युवा वर्ग बेहतर कल की सोच रहा है। उन्होंने कहा कि केदारघाटी के विकास के लिए भाजपा ने जो खाका तैयार किया है वह डबल इंजन की सरकार मे ही संभव हो सकता है। केदारघाटी मे रोजगार, लंबित मुद्दों के समाधान और शिक्षा तथा चिकित्सा के क्षेत्र मे कार्यों को लेकर सीएम ने जनता से वायदा किया है। स्वर्गीय शैला रानी के सपनों को पूरा करने के लिए भाजपा आशा नौटियाल के पीछे खड़ी रहेगी। जनता कांग्रेस के दुष्प्रचार को समझ चुकी है और अब उसे सबक सिखाने को आतुर है।

यह भी पढ़ें -  गंभीर रूप से घायल श्रनिकों के उपचार का खर्च धामी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *