Saturday, October 24News That Matters



दीपावली का यह त्यौहार हमें बुराई से लड़ने और अच्छाई के मार्ग पर चलने की दिशा देता है :सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल    

 

दीपावली का यह त्यौहार हमें बुराई से लड़ने और अच्छाई के मार्ग पर चलने की दिशा देता है :सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल

 

 

आज दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा शक्ति केंद्र संयोजक मिलन कार्यक्रम के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में घर-घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि शक्ति केंद्र संयोजक के परिवारों से मिलकर शुभकामनाएं देने का संकल्प हमारा पूरा होने जा रहा है कल तक हम महानगर की सभी शक्ति केंद्र संयोजकों से मिलकर परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी जाएगी।
दीपावली का यह त्यौहार हमें बुराई से लड़ने और अच्छाई के मार्ग पर चलने की दिशा देता है इस उद्देश्य के साथ भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में रहकर प्रत्येक वर्ग के साथ समन्वय में बनाते हुए कार्य कर रहा है। इस मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के सभी संयोजकों के परिवार से मिलकर खुशी का एहसास हो रहा है मुझे लगता है कि इस वर्ष का दीपावली त्यौहार सभी परिवारों में सुख समृद्धि के साथ मनाया जाएगा।

मिलन कार्यक्रम में महानगर पदाधिकारी सुनील शर्मा विमल उनियाल मंडल अध्यक्ष राजेश बडोनी सूरज एवं परिवार सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने अंकिता भंडारी के माता, पिता, भाई से घर जाकर की मुलाकात बोले पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है अंकिता के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *