Saturday, October 24News That Matters



मसूरी विधानसभा क्षेत्र में निर्मित होने वाली सड़को का भूमि पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में निर्मित होने वाली सड़को का भूमि पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने और निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए

धामी सरकार आम जनमानस की भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है : जोशी

हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास नारे के ध्येय वाक्य के साथ ही आमजनमास को मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं : जोशी

 

देहरादून, 21 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून के राजपुर रोड़ स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आवास के सामने वाली कॉलोनी में स्वीकृत लागत ₹6.29 लाख की लागत से तथा मुख्य राजपुर के ढाकपट्टी में लागत ₹ 7.76 लाख से सी.सी.सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने और निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार आम जनमानस की भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास नारे के ध्येय वाक्य के साथ ही आमजनमास को मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्षज्योति कोटिया, निरंजल डोभाल, आर.एस.परिहार, पार्षद भूपेंद्र कठेत, मोहित अग्रवाल, विशाल कूल्हान, दीपक अरोड़ा सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश का दिख रहा असर: कोई भी नकल माफिया और उन के साथ अपराध में जुड़े लोग बचे नही..लेखपाल/पटवारी पेपर प्रकरण में 2 और गिरफ्तारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *