Saturday, October 24News That Matters



अराईयांवाला, हरियाणा में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें

अराईयांवाला, हरियाणा में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
देहरादून: दून में श्री झंडे जी मेले की तैयारियां शुरु हो गई हैं। गुरुवार को श्री दरबार साहिब में श्रीझंडा साहिब की विशेष पूजा अर्चना व अरदास की गई। वहीं श्री दरबार साहिब, देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में गुरुवार को एक दल आराईयांवाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ। अराईंयावाला में पूरे हषोल्लास एवम् श्रद्धाभाव के साथ श्रीझण्डे जी का आरोहण किया गया।

गुरुवार सुबह 9 बजे श्री दरबार साहिब से सौ सदस्यीय जत्था अराईंयावाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ। जत्था दोपहर 12 बजे अराईयांवाला पहुंचा। श्री दरबार साहिब, देहरादून से आए प्रतिनिधियों का अराईंयावाला में जोरदार स्वागत किया गया। पूरे श्रद्धाभाव से पुराने श्रीझंडे जी को उतारा गया। दूध, दही, घी, मक्खन, गंगा जल और पंचगब्यों के साथ श्रीझण्डे जी को स्नान कराया गया। हज़ारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 60 फीट ऊंचे श्रीझण्डे जी को चढ़ाया गया। देर शाम तक संगते श्री गुरु राम राय महाराज जी के जयकारे लगाती रहीं। इस अवसर पर संगतों को प्रसाद एवम् लंगर वितरित किया गया।

इससे पूर्व परंपरा के तहत मंगलवार दिनांक 23 मार्च को श्री दरबार साहिब केे पुजारी, सुबोध उनियाल, श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का हुक्मनामा लेकर बड़ा गांव हरियाणा रवाना हुए थे। परंपरा के अनुसार इसके बाद ही पैदल संगत देहरादून की ओर बढ़ना शुरू करती हैं।

26 मार्च को पैदल संगत का स्वागत एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, सहसपुर में किया जाएगा। 27 मार्च शनिवार को पैदल संगत देहरादून में प्रवेश करेंगी। श्री दरबार साहिब प्रबन्धन की ओर से कांवली गांव में संगत का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  कथा शुरू होने से पूर्व नगर में निकाली विशाल शोभायात्रा/रैली हजारों लोग हुए शामिल,गौमाता को राष्ट्रमाता के पद पर प्रतिष्ठा दिलवाने हेतु..

27 मार्च शनिवार की शाम को पैदल संगत श्री दरबार साहिब में पहुंचेगी। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में श्री दरबार साहिब प्रबन्धन द्वारा पैदल संगत का भव्य स्वागत किया जाएगा व पैदल संगत श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लेंगी। हर बार की तरह संगतें दर्शनी गेट से श्री दरबार साहिब में प्रवेश करेंगी।

श्री दरबार साहिब मेला आयोजन समिति व्यवस्थापक केसी जुयाल ने जानकारी दी कि श्रीझण्डे जी मेले की तैयारियों में तेज़ी आ चुकी है। 28 मार्च रविवार से देश-विदेश की संगतों का श्री दरबार साहिब पहुंचने का क्रम और तेज़ हो जाएगा। 2 अप्रैल 2021 शुक्रवार को श्री झण्डे जी आरोहण के साथ ही इस साल के लिए श्री झण्डे जी मेले का शुभारंभ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *