Sunday, October 25News That Matters



मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम योजना की समीक्षा हेतु प्रभारी अधिकारी नामित किये गये हैं

सीमांत क्षेत्र विकास योजना के लिये प्रभारी अधिकारी नामित

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम योजना की समीक्षा हेतु प्रभारी अधिकारी नामित किये गये हैं। बीएडीपी योजना की समीक्षा हेतु सचिव  डी. सेन्थिल पाण्डियन को चम्पावत, नितेश झा को उधमसिंह नगर, हरबंस सिंह चुघ को चमोली, दिलीप जावलकर को उत्तरकाशी एवं रंजीत कुमार सिन्हा को पिथौरागढ़ का प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने डॉ. तृप्ति बहुगुणा को स्वास्थ्य महानिदेशक के पद पर पदोन्नति करने की संस्तुति दी है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर हेतु 09 सदस्यों के नियुक्ति आदेश के प्रस्ताव पर मंजूरी दी है। जिसमें 02 प्रोफेसर, 06 असिस्टेंट प्रोफेसर एवं एक लेडी मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए कार्योत्तर अनुमोदन दिया गया है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में 02 संकाय सदस्यों की संविदा पर नियुक्ति हेतु स्वीकृति दी गई है। जिसमें एक प्रोफेसर एवं एक असिस्टेंट प्रोफेसर का पद शामिल है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पीएमएसएस संवर्ग के अन्तर्गत 169 चिकित्साधिकारियों को चिकित्साधिकारी ग्रेड-1 पर पदोन्नत किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी है

यह भी पढ़ें -  14 मई तक चारधामों में ऑनलाइन रूप से कुल 26 लाख 73 हजार 519 रजिस्ट्रेशन हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *