Saturday, October 24News That Matters



सजोबा द्वारा आयोजित एडवेंचर मोटर स्पोर्ट्स रैली को फ्लैग ऑफ कर रवाना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

सजोबा द्वारा आयोजित एडवेंचर मोटर स्पोर्ट्स रैली को फ्लैग ऑफ कर रवाना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

मोटर स्पोर्ट्स रैली चंडीगढ़ से पंजाब, हिमाचल, हरियाणा होते हुए चंडीगढ़ समापन किया जाएगा : जोशी

सजोबा द्वारा आयोजित रैली में विभिन्न राज्यों के टीमें प्रतिभाग करेगी

देहरादून, 25 सितंबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चंडीगढ़ में 27 से 29 सितंबर तक होने वाले तीन दिवसीय सेंट जोंस ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (सजोबा) द्वारा आयोजित एडवेंचर मोटर स्पोर्ट्स रैली के प्रतिभागियों को औपचारिक रूप से टीम के सदस्यों को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। यह मोटर स्पोर्ट्स रैली चंडीगढ़ से पंजाब, हिमाचल, हरियाणा होते हुए चंडीगढ़ समापन किया जाएगा। इस रैली में विभिन्न राज्यों के टीमें प्रतिभाग करेगी। सजोबा रैली में जिप्सी, मोटर साइकिल, कार वर्ग में टीमें शिरकत कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान पार्षद भूपेन्द्र कठैत, अनिल बख्शी, सुनीता बख्शी, अमय बख्शी, नीरज ढींगरा, अतिंदर ढींगरा, वीशेकर, नीरज ढींगरा, आकाश तनेजा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय मुद्रणालय रुड़की के आधुनिकीकरण हेतु उन्नत मशीनों की खरीद पर दी स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *