Sunday, October 25News That Matters



आज बुधवार को व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल मिला था डीएम देहरादून से क्या कुछ रहा खास एक रिपोर्ट

 

आज बुधवार को व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल मिला था डीएम देहरादून से क्या कुछ रहा खास एक रिपोर्ट

 

जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनमानस एवं व्यापरियों की सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापरियों की लम्बे समय से पल्टन बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की आ रही मांग पर जिलाधिकारी ने त्वरित स्वीकृति प्रदान करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा तथा अन्टाईड फंड से धनराशि प्रदान किये जाने की स्वीकृति दी।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मोटरसाईकिल से शहर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पल्टन बाजार का भी निरीक्षण किया गया था, तथा सीएनआई चौक के पास पिंक बूथ स्थापित करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक नगर को दिए गए थे, जिसके लिए जिलाधिकारी ने लगभग 1.37 लाख की धनराशि स्वीकृत पूर्व में ही कर दी गई है। अब पिंक बूथ के बाद सीसीटीवी से लैस हो जाएगा पल्टन बाजार।
आज पल्टन बाजार व्यापारिक संगठनों ने जिलाधिकारी से मुलाकार कर उनकी कई वर्षो से पल्टन बाजार में सुरक्षा के दृष्टिगत बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की चली आ रही मांग पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल स्वीकृति दिए जाने तथा जनमानस की सुरक्षा एवं जनहित से जुड़े संवेदनशील मामलों पर त्वरित एक्शन लेने की कार्यप्रवृत्ति को व्यापारियों ने सराहा तथा जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्ञातब्य है कि व्यापारियों की विगत कई वर्षो से पल्टन बाजार में सीसीटीवी कैमरै लगाने की मांग थी जिसके लिए वे स्मार्ट सिटी से लेकर कई स्तरों पर अनुरोध कर चुके थे, किन्तु इस पर किन्ही कारणों से निर्णय नही हो पाया था, जिलाधिकारी के सम्मुख उन्होंने अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर स्वीकृति देते हुए पुलिस विभाग को प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा तथा अन्टाईड फंड से धनराशि स्वीकृति प्रदान करने की सहमति दी।

यह भी पढ़ें -  सरकार, विभागों और विभिन्न संस्थाओं के संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों तरह के प्रयासों और समन्वय से नशामुक्ति के विरुद्ध वर्तमान समय में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *