Saturday, October 24News That Matters



एक सप्ताह के भीतर बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती करें सीएमओः डीएम

 

एक सप्ताह के भीतर बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती करें सीएमओः डीएम

डीएम सविन बंसल ने जिला चिकित्सालय में ब्लड कार्यो की प्रगति तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक लेते हुए आधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश। उन्होंने अधिकारियों की धीमी कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते  हुए कहा कि उच्चाधिकारी और डीएम रूटीन कार्य के लिए नही हैं, बल्कि जो कार्य ज्यादा प्रयास और समर्पण मांगता है, उसी के लिए उच्चाधिकारी एवं डीएम।
*जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लड बैंक सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है, उन्होंने निर्देश दिए कि इसी वित्तीय वर्ष संचालित करना है ब्लड बैंक।* *उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त सीएचसी में लैब संचालित हो यह सुनिश्चित करें अधिकारी, जो जानकारी दी गई हैं वह मेरे निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में उपलब्ध हों।*
*जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में 10 दिन के भीतर निक्कू वार्ड संचालित करने तथा एक सप्ताह के भीतर बाल रोक विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात करेंगे। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों, वार्ड अटेंडेंट, सुरक्षा गार्ड आदि के रिक्त पदों के सापेक्ष तुरंत कर्मचारी रखने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए।*
*जिलाधिकारी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक स्थािपत करना तथा निक्कू वार्ड संचालित करना सर्वोच्च प्राथमिकता में एक युद्धस्तर पर कार्य करें अधिकारी नही होने दी जाएगी धन की कमी।*
जिलाधिकारी ने जनपद के दूरस्थ क्षेत्र त्यूणी में लैब स्थापित करते हुए संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होने निर्देश दिए कि चिकित्सालयों स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है, यह जन सामान्य के स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है, इसमें किसी प्रकार की कोताही नही होगी बर्दाश्त। उन्होंने चिकित्सालयों में आशा कार्यकत्रियों को हो रही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आशा कार्यकत्री एवं फील्ड स्टाफ किसी भी विभाग के महत्वपूर्ण अंग है जो सीधे जनमानस से जुडे़ होते हैं, इनकी समस्याओं को समझे तथा उसका निराकरण के दिशा में हर संभव प्रयास करें। उन्होंने उपकरण की आवश्यकता पर मांग प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंन एनएचएम के तहत् चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रधामंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इफ्रस्ट्रक्चर, मिशन के तहत् क्रिटीकल केयर ब्लाक, डिस्ट्रिक्ट इंन्टीग्रेटेड पब्लिक हैल्थ एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण कार्यों की प्रगति तथा राष्ट्रीय किशोर कार्यक्रम सहित एनएचएम के तहत् संचाति कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी  प्राप्त की।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सीएस रावत, डॉ दिनेश चौहान, डॉ निधि, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीएस चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिकित्सक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन निगम की परिसम्पत्तियों की अवशेष एक सौ करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को उपलब्ध कराने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *