Saturday, October 24News That Matters



आईसोलेशन में रहकर मुख्यमंत्री निपटा रहे हैं कामकाज,वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को दे रहे हैं दिशा-निर्देश

*आईसोलेशन में रहकर मुख्यमंत्री निपटा रहे हैं कामकाज*

 

*वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को दे रहे हैं दिशा-निर्देश*

देहरादून।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी वह अपने आवास में आईसोलेट होकर सरकारी कामकाज निपटा रहे हैं। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री अधिकारियों के लगातार सम्पर्क में हैं और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार दोपहर बाद ट्वीट कर अपनी कोविड टेस्‍ट रिपोर्ट के पॉजीटिव आने की जानकारी दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं’।
चूंकि मुख्यमंत्री में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं लिहाजा आईसोलेट रहते हुए उन्होंने सरकारी कामकाज वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से निपटाए।

यह भी पढ़ें -  उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र कंडारी व अन्य पदाधिकारियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवम् सामाजिक कल्याण के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी को प्रेस क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *