Sunday, October 25News That Matters



देहरादून: 2अप्रैल से शुरू होगा झंडा मेला, मेला प्रबन्धन समिति ने शुरू की आयोजन की तैयारियां

अबकी बार पंचमी तिथि 2 अप्रैल
को चढ़ाए जाएंगे श्री झंडे जी
जसवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, जैलसिंह नगर, रोपड़, पंजाब चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ
श्री झण्डा जी मेला प्रबन्धन समिति ने शुरू की मेला आयोजन की तैयारियां
देहरादून। इस बार का ऐतिहासिक श्री झंडा जी मेला पंचमी तिथि 2 अप्रैल 2021 से मनाया जाएगा। श्री झण्डे जी के आरोहण व मेले के आयोजन को लेकर श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने तैयारियों का जायजा लिया व मेला प्रबन्धन से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये। श्री महाराज जी ने अपने संदेश में सभी संगतों व श्रद्धालुओं को कोरोना वायरस के प्रति बचाव की एडवाइजरी जारी की है। सभी संगतों व श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि श्री झण्डे जी मेले में शामिल होने के दौरान भारत सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें व मेले में शामिल होने के दौरान संक्रमण से बचाव रखें।
काबिलेगौर है कि दून के संस्थापक श्री गुरु राम राय जी महाराज के जन्मदिवस के रूप में हर साल श्री दरबार साहिब देहरादून में श्री झंडे जी मेले का आयोजन किया जाता है। श्री गुरु राम राय जी महाराज का जन्म पंजाब के कीरतपुर (जिला होशियारपुर) में वर्ष 1646 को (होली के पाॅंचवें दिन चैत्रवदी पंचमी को) हुआ था, तब से हर साल संगतों द्वारा देहरादून में होली के पांचवें दिन (चैत्रवदी पंचमी को) ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले का आयोजन हर्षाल्लास व भक्तिभाव के साथ किया जाता है।
इस साल श्री जसवीर सिंह पुत्र श्री सुरजीत सिंह, जैलसिंह नगर, रोपड़, पंजाब को श्री झण्डे जी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। श्री दरबार साहिब में आयोजित होने वाले श्री झण्डे जी मेले में पुण्य अर्जित करने के लिए हर साल देश विदेश से लाखों की संख्या में संगतें देहरादून पहुंचती हैं। इस बारे श्री झण्डे जी आरोहण व मेले के आयोजन को लेकर मेला प्रबन्धन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मेला अधिकारी के0सी0 जुयाल ने जानकारी दी कि मेला आयोजन को लेकर संगतों व दूनवासिचयों में हर वर्ष की भांति हर्षाल्लास का माहौल है। मेला आयोजन को लेकर तय कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें -  नेशनल चैनल में धामी के खनन मॉडल की धूम उत्तराखंड के खनन मॉडल को समझने के लिए आया हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *