Saturday, October 24News That Matters



सीएम धामी के निर्देश पर विशेष सचिव (मुख्यमंत्री) एवं स्थानिक आयुक्त पहुंचे दिल्ली एम्स, घायल वनकर्मियों का जाना हाल-चाल  

सीएम धामी के निर्देश पर विशेष सचिव (मुख्यमंत्री) एवं स्थानिक आयुक्त पहुंचे दिल्ली एम्स, घायल वनकर्मियों का जाना हाल-चाल


धामी सरकार वनकर्मियों के परिजनों के साथ हर मानवीय पहलू पर सदैव खड़ी रहेगी

घायलों वनकर्मियों के परिजनों ने अधिकारियों से कहा कि वे धामी सरकार द्वारा की गई रहने की व्यवस्था और पीड़ितों के उपचार से सन्तुष्ट हैं

मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सचिव पराग धकाते एवं स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा ने एम्स में भर्ती घायल वनकर्मियों का जाना हाल-चाल

अधिकारियों ने घायलों के परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना, घायलों के उपचार का व्यय धामी सरकार वहन करेगी

 

सीएम धामी के निर्देश पर विशेष सचिव (मुख्यमंत्री) डॉ. पराग मधुकर धकाते और स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा ने अल्मोड़ा के बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में गम्भीर रूप से घायल फायर वॉचर कृष्ण कुमार, प्रांतीय रक्षक दल के जवान कुन्दन सिंह नेगी, दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट व वाहन चालक भगवत सिंह भोज से नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर कुशलक्षेम जाना

इस दौरान अधिकारियों ने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात कर हालचाल जाना और उन्हें अवगत कराया कि घायलों के उपचार का व्यय राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने परिजनों को बताया कि राज्य सरकार वनकर्मियों के परिजनों के साथ हर मानवीय पहलू पर सदैव खड़ी रहेगी बातचीत के दौरान घायलों के परिजनों ने अधिकारियों से कहा कि वे राज्य सरकार द्वारा की गई रहने की व्यवस्था और पीड़ितों के उपचार से सन्तुष्ट हैं..

यह भी पढ़ें -  2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारी मात्र बैठकों तक सीमित न रहे बल्कि ऑनरशिप लें-मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *