Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड में महंगाई दर 3.6% जो उत्तराखंडवासियों के लिए राहत की खबर है

सीएम धामी के गुड गवर्नेंस का दिखा कमाल, मंहगाई पर नियंत्रण पाने में दिख रहे सफल

उत्तराखण्ड कम मंहगाई वाले राज्यों की सूची में तीसरे नम्बर पर

 

जब देश के अन्य राज्यों में महंगाई दर बढ़ रही थी तो सीएम धामी इसके लिए पहले से ही तैयार थे। उत्तराखंड की कम महंगाई दर पुष्कर सिंह धामी के गुड गवर्नेंस को भी दर्शाती है.

उत्तराखण्ड के बाजारों को बिचौलियों के नियंत्रण से पूरी तरह बाहर रखने और स्थानीय उत्पादों को बेहतर विपणन व्यवस्था उपलब्ध कराने से राज्य सरकार ने महंगाई दर पर कमी लाने में सफ़लता हासिल की

 

उत्तराखण्ड देश में सबसे कम महंगाई वाले राज्यों की सूची में तीसरे नम्बर पर काबिज है.

उत्तराखंड में महंगाई दर 3.6% जो उत्तराखंडवासियों के लिए राहत की खबर है

देश में कई राज्य ऐसे हैं जहां पिछले 6 महीनों में महंगाई काफी तेजी से बढ़ी है। वहीं बहुत से राज्य ऐसे भी हैं जहां पर महंगाई सबसे कम रही है। उत्तराखण्ड देश में सबसे कम महंगाई वाले राज्यों की सूची में तीसरे नम्बर पर काबिज है। आंकड़ों की देखें तो उड़ीसा 7.11% के साथ सबसे अधिक महंगाई वाला राज्य है वही उत्तराखंड में महंगाई दर 3.6% रही जो कि उत्तराखंडवासियों के लिए राहत की खबर है।

जब देश के अन्य राज्यों में महंगाई दर बढ़ रही थी तो सीएम धामी इसके लिए पहले से ही तैयार थे। उत्तराखंड की कम महंगाई दर पुष्कर सिंह धामी के गुड गवर्नेंस को भी दर्शाती है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के बाजारों को बिचौलियों के नियंत्रण से पूरी तरह बाहर रखने और स्थानीय उत्पादों को बेहतर विपणन व्यवस्था उपलब्ध कराने से राज्य सरकार ने महंगाई दर पर कमी लाने में सफ़लता हासिल की

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: भारी बारिश की वजह से नाले में गिरी कार, लोगों ने एक को बचाया, दूसरे की जारी है तलाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *