Thursday, October 1News That Matters


केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कोटद्वार में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग

केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कोटद्वार में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान की अपील

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थितजनों से पौड़ी गढ़वाल लोकसभा से सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान की अपील की

केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज कोटद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने कोटद्वार विधानसभा में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन मे आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग कर जनसभा को सम्बोधित किया।
मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कोटद्वार सुखरो स्थित एक निजी वेडिंग प्वाइंट में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थितजनों से पौड़ी गढ़वाल लोकसभा से सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस अवसर पर वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, प्रदीप बलूनी, अजय कोठियाल, राज गौरव, मनोज जखमोला, हरी सिंह पुंडीर, सुमन कोटवाला, सौरव नौटियाल, सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  बोले धामी पहाड़ के युवाओं में बहुत प्रतिभाएं हैं, बस उन्हें तराशने और सही प्लेटफॉर्म देने की जरूरत है, चमन का हर सहयोग करेगी धामी सरकार, चमन ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *