Friday, November 13News That Matters



सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति के लिए देवदूत बने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ठीक समय पर मिली मदद से बची व्यक्ति की जान..

सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति के लिए देवदूत बने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ठीक समय पर मिली मदद से बची व्यक्ति की जान..

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज अपने नियमित कार्यक्रमों के तहत चुनाव प्रचार के लिए अपने कैंप आवास से जा रहे थे। कैंट रोड़ आर्मी एरिया के पास एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना के कारण सड़क पर पड़ा था। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने काफिले को रोका और अपनी निजी वाहन से घायल को दून अस्पताल भेजा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर दून अस्पताल के सीएमएस से टेलीफोन वार्ता पर घायल का तत्काल प्राथमिक उपचार करने के निर्देश दिए।
शनिवार को शाम करीब 05 बजे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय से रवाना हुए। करीब 5:15 मिनट पर कैंट रोड़ सब एरिया मुख्यालय के पास सड़क दुर्घटना देख कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपना काफिला रुकवाया और मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून नया गांव निवासी चंदर नागी (58 वर्ष) की सुध ली।
चंदर नागी जो आर्मी एरिया में ही केवल का काम करता है और वह कैंट रोड़ आर्मी एरिया केबल लगाने के काम पर जा रहा था। अचानक चंदर नागी के दोपहिया वाहन के टायर निकल जाने के कारण वह सड़क पर गिर गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने काफिले को रोका और चोटिल हुए बेहोसी की हालत में चंदर नागी को अपने निजी वाहन और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी के साथ घायल को अस्पताल भेजा। फिलहाल दुर्घटना में घायल चंदर नागी का उपचार किया जा रहा है,जो अभी स्वास्थ है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आजादी के बाद उत्तराखंड में सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू कर बाबा साहेब के सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *