Friday, September 4News That Matters


सत्ता चलाने का कुशल हुनर मुख्यमंत्री ने आवाम के सामने इस कदर परोस रखा है कि राज्य की जनता के साथ-साथ कांग्रेस के दर्जनों नेताओं को भी मुख्यमंत्री धामी की राजनीतिक धमक का आभास हो गया है

धामी की धमक से कांग्रेसी हैरान…बोले नेता चलो चलो बीजेपी ज्वाइन करो..

धामी की रणनीति के आगे लोकसभा की पांचो सीटों पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को मजबूती के साथ चुनाव लडवाने में ऐडी-चोटी का जोर लगाना पड़ जायेगा

धामी का हीं तो कमाल है: एक लम्बे अर्से से कांग्रेस में आस्था रखने वाले राजनेताओं ने कांग्रेस को हमेशा के लिए बॉय-बॉय कह दिया

धामी तेरो कमाल : कांग्रेस के किले में बडी सेंध देखकर कांग्रेस के दिग्गज नेता काफी हैरान और परेशान हैं, कांग्रेस में एक बडा बिखराव आया है

सत्ता चलाने का कुशल हुनर मुख्यमंत्री ने आवाम के सामने इस कदर परोस रखा है कि राज्य की जनता के साथ-साथ कांग्रेस के दर्जनों नेताओं को भी मुख्यमंत्री धामी की राजनीतिक धमक का आभास हो गया है

कांग्रेस के काफी नेता मुख्यमंत्री धामी में अपनी आस्था दिखाते हुए भाजपा में अपनी एंट्री करा गये

कांग्रेसी नेताओं में चुनाव से पहले बडा बिखराव भाजपा सरकार को एक नया जोश दे रहा है और मुख्यमंत्री धामी का मानना है कि राज्य की जनता डबल इंजन के विकास को देखते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जीत का आशीर्वाद देगी

धाकड़ धामी ने उत्तराखंड के कही जिलों को बनाया कांग्रेस मुक्त, भंडारी, विजय पाल सजवाण, मालचंद सहित कई नेता अब खिलाएंगे कमल का फूल…

कांग्रेस मुख्यमंत्री धामी द्वारा चलाई जा रही धाकड़ सत्ता को देखकर हैरान हो रखी है , धामी का जलवा पर बरकरार है…

मात्र तीन साल के भीतर मुख्यमंत्री धामी ने निडरता के साथ बडे-बडे फैसले लेकर राज्य की जनता को यह विश्वास दिला रखा है कि उन्होंने जो जनता से वायदे किये थे उसे पूरा करने में वह तिनकाभर भी कभी देर नहीं लगायेंगे

यह भी पढ़ें -  भ्रष्टाचार पर वार : सीएम धामी के निर्देश पर पेयजल निगम का चीफ इंजीनियर निलंबित,काम दिलाने के नाम पर ली थी 10 लाख की रिश्वत  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के शासनकाल में आवाम अपने आपको भयमुक्त समझ रहा है

उत्तराखण्ड बनने के बाद राज्य में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि हमेशा सरकार और विपक्ष में रहने वाली कांग्रेस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाई जा रही धाकड़ सत्ता को देखकर वह हैरान हो रखी है। उत्तराखण्ड में हमेशा अस्थिरता का माहौल देखने वाली जनता को आज पुष्कर राज में राज्य के अन्दर स्थिरता का जो रूप देखने को मिल रहा है उससे वह यह समझ चुकी है कि डबल इंजन सरकार का स्वरूप कैसे दिखाई देता है। उत्तराखण्ड में मात्र तीन साल के भीतर मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने निडरता के साथ बडे-बडे फैसले लेकर राज्य की जनता को यह विश्वास दिला रखा है कि उन्होंने जो जनता से वायदे किये थे उसे पूरा करने में वह तिनकाभर भी कभी देर नहीं लगायेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के शासनकाल में आवाम अपने आपको भयमुक्त समझ रहा है क्योंकि एक लम्बे युग से बाहरी राज्यों के अपराधी उत्तराखण्ड के अन्दर आकर बडे-बडे अपराध कर भाग जाने में जिस तरह से सफल होते थे अब उन अपराधियों को उनके उस गुनाह की सजा मिलने लगी है जो वह पुष्कर राज में करने का दुसाहस दिखा रहे हैं। उत्तराखण्ड के अन्दर सत्ता चलाने का कुशल हुनर मुख्यमंत्री ने आवाम के सामने इस कदर परोस रखा है कि राज्य की जनता के साथ-साथ कांग्रेस के दर्जनों नेताओं को भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी की राजनीतिक धमक का आभास हो गया है और यही कारण है कि चुनाव से पूर्व जिस तरह से एक लम्बे अर्से से कांग्रेस में आस्था रखने वाले राजनेताओं ने कांग्रेस को हमेशा के लिए बॉय-बॉय कह दिया उससे कांग्रेस के किले में बडी सेंध देखकर कांग्रेस के दिग्गज नेता काफी हैरान और परेशान हैं कि चुनाव से पूर्व जिस तरह से कांग्रेस में एक बडा बिखराव आया है उससे लोकसभा की पांचो सीटों पर उन्हें पार्टी प्रत्याशियों को मजबूती के साथ चुनाव लडवाने में ऐडी-चोटी का जोर लगाना पड़ जायेगा। कांग्रेस के काफी नेता जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी में अपनी आस्था दिखाते हुए भाजपा में अपनी एंट्री करा गये वह लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीत का सेहरा पहनाने के लिए पार्टी को अपनी राजनीतिक ताकत का अहसास कराने के लिए अगली पंक्ति में खड़े दिखाई देंगे जिससे आने वाले समय में वह पुष्कर सरकार में अपने आपको उस कुर्सी पर आसीन करा सकें जहां पहुंचने के लिए उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेसी नेताओं में चुनाव से पहले बडा बिखराव भाजपा सरकार को एक नया जोश दे रहा है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मानना है कि राज्य की जनता डबल इंजन के विकास को देखते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जीत का आशीर्वाद देगी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने टनकपुर पूर्णागिरि भ्रमण के दौरान किरोड़ा नाला, टनकपुर में पूर्णागिरि मेले के दौरान आयोजित हॉट एयर बैलून एवं पैरा मोटर एडवेंचर एक्टिविटीज का शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *