Sunday, October 25News That Matters



वर्तमान में बीकेटीसी के पास कोई भी विश्राम गृह नहीं, इस कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है: अजेंद्र अजय

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र, केदारनाथ में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की बताई जरुरत

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से भेंट कर आगामी यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की

केदारनाथ धाम में रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए आवासीय सुविधा में विस्तार की आवश्यकता : अजेंद्र अजय

केदारनाथ धाम में विश्राम गृह व रैन सेल्टर के निर्माण हेतु बीकेटीसी को भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध
अजेंद्र अजय ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से किया

वर्तमान में बीकेटीसी के पास कोई भी विश्राम गृह नहीं, इस कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है: अजेंद्र अजय

केदारनाथ मंदिर परिसर के समीप भूमि उपलब्ध होगी तो पर्याप्त कक्षों वाले एक विश्राम गृह का निर्माण किया जा सकेगा : अजेंद्र अजय

अजेंद्र ने मुख्य सचिव से केदारनाथ हेलिपैड के समीप भी बीकेटीसी को भूमि उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया,जिस पर बीकेटीसी अपने संसाधनों से एक हॉलनुमा ढांचा तैयार कराएगी।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने केदारनाथ धाम में गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के विश्राम गृह को उच्चीकृत किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया

*मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र, केदारनाथ में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की बताई जरुरत*

देहरादून। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से भेंट कर आगामी यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने केदारनाथ धाम में रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए आवासीय सुविधा में विस्तार की आवश्यकता बताई। उन्होंने यात्री सुविधाओं के दृष्टिगत केदारनाथ धाम में विश्राम गृह व रैन सेल्टर के निर्माण हेतु बीकेटीसी को भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें -  जल्दी करो : 1 सितम्बर, 2022 से 30 नवम्बर, 2023 तक अपलोड किये गए बिलों पर ग्राहकों को 30 नवम्बर 2023 के बाद मेगा पुरस्कार भी दिए जायेंगे

अजेंद्र ने कहा कि वर्ष 2013 की आपदा से पूर्व केदारनाथ धाम में बीकेटीसी के कई यात्री विश्राम गृह और भवन अवस्थित थे। मगर आपदा में ये सभी ध्वस्त हो गए थे। केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण के लिए मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों हेतु बीकेटीसी की सारी भूमि अधिग्रहित कर ली गयी है। वर्तमान में बीकेटीसी के पास कोई भी विश्राम गृह नहीं है। इस कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मुख्य सचिव से केदारनाथ मंदिर परिसर के समीप भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि वहां पर पर्याप्त कक्षों वाले एक विश्राम गृह का निर्माण किया जा सके।

अजेंद्र ने मुख्य सचिव से केदारनाथ हेलिपैड के समीप भी बीकेटीसी को भूमि उपलब्ध कराने के लिए कहा, जिस पर बीकेटीसी अपने संसाधनों से एक हॉलनुमा ढांचा तैयार कराएगी। इस प्री फेब्रिकेटेड ढांचे में अलाव इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। ताकि आर्थिक दृष्टि से कमजोर तीर्थ यात्री वर्षा व बर्फवारी के समय इसका उपयोग कर सकें। बीकेटीसी अध्यक्ष ने केदारनाथ धाम में गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के विश्राम गृह को उच्चीकृत किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने केदारनाथ धाम में रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन द्वारा आवंटित किए जाने वाली टेंट कालोनी के लिए सुव्यवस्थित नीति बनाये जाने की जरुरत भी बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *