Monday, October 26News That Matters



अभ्यर्थियों द्वारा बताया गया कि मंत्री गणेश जोशी का ग्राम्य विकास विभाग के प्रति सकारात्मक सोच एवं अथक प्रयासों से ग्राम विकास अधिकारी सेवा नियमावली 2011 में उल्लेखित छह माह सेवा पूर्व प्रशिक्षण से स्थान पर दो माह का सवैतनिक सेवाकालीन प्रशिक्षण का प्रस्ताव मंत्रीपरिषद द्वारा पारित किया गया।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी का नव चयनित ग्राम विकास अधिकारी के अभ्यर्थियों ने जताया आभार

अभ्यर्थियों द्वारा बताया गया कि मंत्री गणेश जोशी का ग्राम्य विकास विभाग के प्रति सकारात्मक सोच एवं अथक प्रयासों से ग्राम विकास अधिकारी सेवा नियमावली 2011 में उल्लेखित छह माह सेवा पूर्व प्रशिक्षण से स्थान पर दो माह का सवैतनिक सेवाकालीन प्रशिक्षण का प्रस्ताव मंत्रीपरिषद द्वारा पारित किया गया।

सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से शुकवार को हाथीबड़कला स्थित उनके शासकीय आवास पर नव चयनित ग्राम विकास अधिकारी के अभ्यर्थियों ने भेंट की।
सभी चयनित अभ्यर्थियों द्वारा विभागीय मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया गया। ग्राम विकास अधिकारी के नव चयनित अभ्यर्थियों द्वारा बताया गया कि मंत्री गणेश जोशी का ग्राम्य विकास विभाग के प्रति सकारात्मक सोच एवं अथक प्रयासों से ग्राम विकास अधिकारी सेवा नियमावली 2011 में उल्लेखित छह माह सेवा पूर्व प्रशिक्षण से स्थान पर दो माह का सवैतनिक सेवाकालीन प्रशिक्षण का प्रस्ताव मंत्रीपरिषद द्वारा पारित किया गया।
जिसके लिए सभी चयनित अभ्यर्थियों द्वारा ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।

इस अवसर पर ऋषभ,त्रिलोक, हैप्पी, अमित, आशुतोष, गौरव, शिखर, कुलदीप, हरदीप, भूपेश आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  यह हैलीकॉप्टर सेवा सप्ताह में 06 दिन संचालित होगी, जिसका प्रति व्यक्ति किराया रू० 4989 निर्धारित किया गया है, जिसमें लगभग 55 मिनट का समय लगेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *