Friday, September 4News That Matters


आज लाभार्थी सम्पर्क अभियान कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे खुशी हो रही है। मैं सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं : प्रमुख महेंद्र राणा

द्वारीखाल मण्डल में चला बी0जे0पी0 का लाभार्थी सम्पर्क अभियान

राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को भी सम्मान दिया जाता है

आज लाभार्थी सम्पर्क अभियान कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे खुशी हो रही है। मैं सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं : प्रमुख महेंद्र राणा

प्रमुख महेन्द्र राणा ने सरकार की पी0एम0आवास, जनधन योजना, उज्जवला योजना, पेंशन योजना, घर घर जल योजना , किसान सम्मान निधि योजना, किशोरी योजना , एन0आर0एल0एम0 आदि के बारे में जानकारी दी

आज विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में मण्डल अध्यक्ष सुखपाल सिंह नेगी की अध्यक्षता में बी0जे0पी0 कार्यकर्ताओं का लाभार्थी सम्पर्क अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित एवं वन्दे मातरम के उदघोष के साथ शुरू किया गया। बैठक में पदाधिकारियों द्वारा लाभार्थी सम्पर्क अभियान कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गयी। बैठक में प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा विशेष आमन्त्रित सदस्य भाजपा द्वारा भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ता रविन्द्र रावत, मण्डल अध्यक्ष सुखपाल नेगी, मण्डल महामंत्री कल्याण सिंह एवं मण्डल प्रभारी अनिता गौड द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्बोधन कर सम्पर्क अभियान के बारे में जानकारी दी कि हमें गांव में जाकर किस प्रकार से लोगाों को योजनाओं के बारे में बताना है। बैठक में ब्लाॅक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया प्रमुख महेन्द्र राणा द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पी0एम0आवास, जनधन योजना, उज्जवला योजना, पेंशन योजना, घर घर जल योजना , किसान सम्मान निधि योजना, किशोरी योजना , एन0आर0एल0एम0 आदि के बारे में जानकारी दी गयी। राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को भी सम्मान दिया जाता है। आज लाभार्थी सम्पर्क अभियान कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे खुशी हो रही है। मैं सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। आप सभी इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता के बीच कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करेंगे। अब हमें लोक सभा निर्वाचन पर अपना ध्यान केन्द्रित करना होगा। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री अर्जुन कण्डारी, मण्डल प्रभारी अनिता गौड, मण्डल महामंत्री कल्याण सिंह, रविन्द्र डबराल, युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषिमोहन दुदपुडी, महामंत्री अचंल नेगी, मण्डल मंत्री सुबोध नेगी, मण्डल उपाध्यक्ष चन्द्रमोहन उनियाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप बिष्ट, कोषाध्यक्ष परमीत नेगी, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी महिला मोर्चा रेनू उनियाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता रविन्द्र रावत, मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा नैथानी, नरेश नैथानी, अजीत भण्डारी एवं बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री कल्याण सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें -  प्रेमनगर आश्रम कर रहा है कोरोना काल में आम जनमानस की सेवा आश्रम से चार सौ भोजन किट हुई सतपुली रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *