Sunday, October 25News That Matters



अजेंद्र ने प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में केदारनाथ व बदरीनाथ धामों में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की भी केंद्रीय मंत्री से चर्चा की

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना व प्रसारण, युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की

केंद्रीय मंत्री को कपाट खुलने पर केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की यात्रा का आमंत्रण भी दिया।

प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री धामी के कुशल मार्गदर्शन में विगत दो वर्षों के दौरान चारधाम यात्रा ने नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं: अजेंद्र अजय

अजेंद्र ने प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में केदारनाथ व बदरीनाथ धामों में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की भी केंद्रीय मंत्री से चर्चा की

देहरादून।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना व प्रसारण, युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की।

केंद्रीय मंत्री ठाकुर से भेंट के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा कि कोविड काल में चारधाम यात्रा पूरी तरह से बाधित हो चुकी थी। मगर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में विगत दो वर्षों के दौरान चारधाम यात्रा ने नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

अजेंद्र ने प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में केदारनाथ व बदरीनाथ धामों में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की भी केंद्रीय मंत्री से चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को कपाट खुलने पर केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की यात्रा का आमंत्रण भी दिया।

यह भी पढ़ें -  विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण : बोले सचिवालय एवं विधानसभा को प्लास्टिक मुक्त बनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *