Saturday, October 24News That Matters



कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज (धौलादेवी) में चाय फैक्ट्री की स्थापना के लिए 129.99 लाख रुपए की स्वीकृति की प्रदान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज (धौलादेवी) में चाय फैक्ट्री की स्थापना के लिए 129.99 लाख रुपए की स्वीकृति की प्रदान

 

 

 

देहरादून, 07 फरवरी। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जनपद अल्मोड़ा के राजकीय उद्यान गरुड़ाबाज (धौलादेवी) में चाय फैक्ट्री की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 129.99 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चाय फेक्ट्री की स्थापना के बाद जहां स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्रदान होंगे, वही स्थानीय चाय उत्पादकों को उचित मूल्य प्राप्त होगा और चाय उत्पादकों की आय में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें -  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र, 500 मेडिकल एवं विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *