Tuesday, May 6News That Matters

कैबिनेट मंत्री जोशी के जन्म दिवस का सेवा सप्ताह: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 1 हजार ट्रैक सूट वितरित किए गए

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के तहत ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल गढ़ी कैंट के छात्र छात्राओं को ट्रैक सूट वितरित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंत्री गणेश जोशी के लिए कहा ऐसे बहुत कम लोग होते हैं,जो सेवा भाव का कार्य करते है .. और आप उनमें से एक है …

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल के लिए आधुनिक शौचालय निर्माण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आवश्यक सामग्री के लिए भी घोषणा की

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी गरीब वंचितों असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा अग्रणी रहते है, जो उनको अलग बनाती है: महेंद्र भट्ट

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मैंने गरीबी को बहुत नजदीक से महसूस किया है, कहा कभी भी अपने अतीत को नहीं भूलना चाहिए

मंत्री जोशी परिवार में जो भी शुभ कार्य तथा पत्नी या बच्चों का जन्म दिवस को भी समाज के गरीब और असहाय लोगों के बीच मनाकर में जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटते है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है

कैबिनेट मंत्री जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर कहा वे हमेशा से ही गरीब असहाय लोगों के बीच अपने जन्म दिवस को मनाते आएं है

भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पुत्री नेहा जोशी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी क्षेत्र के हर एक व्यक्ति से जुड़े है

31 जनवरी को कैबिनेट मंत्री जोशी के जन्म दिवस की पूर्व बेला पर सेवा सप्ताह के तहत ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल गढ़ी कैंट देहरादून में ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है

यह भी पढ़ें -  स्टाफ नर्स चयन प्रक्रिया फिर शुरू , शासन ने दिए निर्देश, इस बार चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड कराएगा परीक्षा उत्तराखंड में स्टाफ नर्स की भर्ती कोरोना के चलते कई बार टल गई है ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर फिर कोशिश शुरू कर दी है स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडेय ने इसके निर्देश स्वास्थ्य महानिदेशालय को दिए है साथ ही कहा है कि विभागीय आवश्यकता एवं कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रभावी रोकथाम हेतु स्टॉफ नर्स के सीधी भर्ती के पदों पर शीघ्र भर्ती की तात्कालिकता को दृष्टिगत रखते हुए प्रथम चयन की प्रक्रिया उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद के माध्यम सम्पादित कराये जाने के संबंध में है। इस सम्बन्ध में उत्तराखण्ड अधीनस्थ नर्सिंग (अराजपत्रित) सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2020 के दृष्टिगत शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त उक्त पदों पर चयन की कार्यवाही उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद की जगह उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से कराये जाने का निर्णय लिया गया है। अतः इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है, कि उक्त चयन की प्रक्रिया “उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से सम्पादित कराये जाने हेतु आवश्यक अग्रेत्तर कार्यवाही करने का कष्ट करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया जा रहा सेवाभाव का कार्य प्रशंसनीय है

कैबिनेट मंत्री जोशी के जन्म दिवस का सेवा सप्ताह: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 1 हजार ट्रैक सूट वितरित किए गए..

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 31 जनवरी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस की पूर्व बेला पर सेवा सप्ताह के तहत ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल गढ़ी कैंट देहरादून में ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर स्कूली बच्चों को कोटेक महिंद्रा बैंक के सहयोग से महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 1 हजार ट्रैक सूट वितरित किए गए। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उनका जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया जा रहा सेवाभाव का कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा जन्म दिवस अपने आप में एक उत्सव होता है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कहा ऐसे बहुत कम लोग होते हैं,जो सेवा भाव का कार्य करते है। उन्होंने कहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी गरीब वंचितों असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा अग्रणी रहते है, जो उनको अलग बनाती है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आगामी वर्षों में सेवा सप्ताह कार्यक्रम की श्रृंखला वृहद स्तर पर किए जाने की भी अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में गरीब वंचितों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा गणेश जोशी द्वारा प्रेरणा दायक कार्य किया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जन्म दिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी लम्बी उम्र की भी कामना की।
भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पुत्री नेहा जोशी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी क्षेत्र के हर एक व्यक्ति से जुड़े है। उन्होंने कहा वह परिवार के सदस्य के रूप में कार्य करते है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा वह हमेशा से ही गरीब असहाय लोगों के बीच अपने जन्म दिवस को मनाते आएं है। उन्होंने कहा परिवार में जो भी शुभ कार्य तथा पत्नी या बच्चों का जन्म दिवस को भी समाज के गरीब और असहाय लोगों के बीच मनाकर में जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटते है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मैंने गरीबी को बहुत नजदीक से महसूस किया है।
उन्होंने कहा कभी भी अपने अतीत को नहीं भूलना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज अगर गरीब वंचितों के बारें में किसी ने सोचा तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोचा है। उन्होंने कहा जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं है वह गरीब वंचितों को देखते हुए बनाई गई हैं। उन्होंने कहा उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचे इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा प्रदेश में सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा जल्द ही राज्य में यूसीसी लागू होने वाला है। उन्होंने कहा यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल के लिए आधुनिक शौचालय निर्माण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आवश्यक सामग्री के लिए भी घोषणा की गई। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी प्रकट किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवा सप्ताह के तहत टपकेश्वर मंदिर मार्ग पर आयोजित भंडारे कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लोगों को प्रसाद भी वितरण किया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भराड़ीसैंण गैरसैंण में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की उन्होंने कहा कि 18 मार्च को राज्य सरकार के 4 साल पूर्ण हो रहे हैं प्रदेश का राज्य स्तरीय कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के लच्छीवाला में आयोजित होगा केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग व भू तल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे

इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, सीईओ कैंट बोर्ड अभिनव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, संयोजक विष्णु गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, पूनम नौटियाल, वंदना ठाकुर, प्रभा शाह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *