Saturday, April 18News That Matters

उत्तराखंड: घास काट रही महिला पर तेंदुआ का हमला, दर्दनाक मौत; जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवर लगातार महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर ग्राम पंचायत कापड़ी गांव के बजेत में तेंदुए ने घास काट रही महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। तेंदुए का शिकार हुई महिला की मौत के बाद उसके तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

जानकारी के मुताबिक, बजेत में उमेद सिंह की पत्नी कलावती देवी (उम्र 46) गुरूवार शाम घर से आधा किमी दूर मवेशियों के लिए घास काट रही थी। इस दौरान तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए जंगल की तरफ ले गया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तलाश में जुटने के साथ ही पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। करीब सात बजे थानाध्यक्ष पवन जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ महिला की खोजबीन शुरू की। ढाई घंटे बाद महिला का शव घटनास्थल से आधा किमी दूर मिला।

वही डीडीहाट वन रेंज के रेंजर पूरन सिंह देउपा ने बताया कि, वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा। जिला मुख्यालय में शव का पोस्टमार्टम कराने के दौरान दिगरा-मुवानी क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार और मृतका के परिजनों और क्षेत्रवासियों ने तुरंत गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे मारने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में सूचना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए ये सभी महत्वपूर्ण निर्देश दिये कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *