Sunday, October 25News That Matters



कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार पहुंचकर जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरिजी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर लिया आशिर्वाद

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार पहुंचकर जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरिजी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर लिया आशिर्वाद

हरिद्वार, 29 दिसम्बर।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हरिद्वार स्थित हरिहर आश्रम कनखल पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा स्वामी अवधेशानन्द गिरिजी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशिर्वाद लिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर पद पर 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरिजी महाराज ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को पुस्तक भेंट की। कैबिनेट मंत्री ने कहा साधु-संतों के आशीर्वाद से आध्यात्मिक शक्ति मिलती है, और सामाजिक जीवन में ये प्रेरणा देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा संतों का हृदय निर्मल होता है, संतों की शरण में आने से मन को असीम शांति प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसभा के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की उपलब्धियां गिनाई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान की उपस्थित क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *