Friday, September 4News That Matters


खत्म हुआ इंतजार! धामी सरकार ने 11 नेताओं को सौंपा दायित्व का कार्यभार; यहां देखें लिस्ट

खत्म हुआ इंतजार! धामी सरकार ने 11 नेताओं को सौंपा दायित्व का कार्यभार; यहां देखें लिस्ट

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा नेताओं की दायित्व मिलने की मुराद पूरी कर दी.. बधाई हो

पहले कार्यकाल में दायित्वों का नही किया था बंटवारा दूसरे कार्यकाल में धामी ने पार्टी नेताओं को दी सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेताओं की दायित्व मिलने की मुराद पूरी कर दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पहले कार्यकाल में दायित्वों का बंटवारा नहीं किया था लेकिन दूसरे कार्यकाल में उन्होंने पार्टी नेताओं को इसकी सौगात दे दी। कुछ समय पहले 10 पार्टी नेताओं को विभिन्न निगमों समितियों व आयोग में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों का दायित्व दिया गया था।

जारी सूची के अनुसार चंडी प्रसाद भट्ट को सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष, विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष व श्यामवीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का उपाध्यक्ष, दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष तथा विनय रोहिला को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इनके अलावा उत्तम दत्ता को उत्तराखंड मत्स्य पालक विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष, दिनेश आर्य को उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष, गणेश भंडारी को राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, डा देवेंद्र भसीन को उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति का उपाध्यक्ष व विश्वास डाबर को अवस्थापना अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  18 मार्च को सीएम त्रिवेंद्र का काम बोलेगा, और डंके की चोट पर बोलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *