Sunday, October 25News That Matters



रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के बिजरानी रेंज में घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के बिजरानी रेंज में घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। ग्रामीण घायल महिला को तत्काल रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से भड़के ग्रामीणों की अस्पताल में कॉर्बेट की उपनिदेशक से नोकझोंक हुई। उपनिदेशक के समझाने के बाद महिला का पोस्टमार्टम कराया गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कानिया निवासी कमला देवी (45) पत्नी हरपाल गांव की महिलाओं के साथ गुरूवार को कानिया चौकी से सटे जंगल में घास लेने गई थी। वह कंपार्टमेंट नंबर 10-11 के कानिया बीट के पास घास काट रही थी, तभी घात लगाए बाघ ने उस हमला कर दिया। कमला की चीख सुनकर साथी महिलाओं के शोर मचाया तो बाघ भाग गया। इसके बाद घायल कमला को रामनगर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बाघ के हमले में महिला की मौत की सूचना पर रामनगर अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उनका आरोप था कि क्षेत्र में लगातार बाघों के हमले हो रहे हैं और सीटीआर के कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि बाघ को मारने तक वह कमला देवी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सीटीआर की उपनिदेशक कल्याणी और बिजरानी के रेंजर राजकुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने भी ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। ग्रामीणों की मांग पर सीटीआर निदेशक ने मौके पर ही मुआवजा का तीन लाख रुपये का चेक दिया और एक लाख रुपये बाद में देने की बात कही। वहीं मृतका के बेटे को नौकरी देने का भी आश्वासन दिया है। सीटीआर निदेशक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

यह भी पढ़ें -  वन मंत्री सुबोध उनियाल ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से बातचीत में एसजीआरआर ग्रुप के अंतर्गत संचालित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, एसजीआरआर विश्वविद्यालय, मेडिकल एवं हेल्थ साइंसेज़ संस्थान और एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की उपलब्धियों की सराहना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *