Monday, November 2News That Matters



जब टनल से सभी 41 श्रमिक भाई सुरक्षित निकाल लिए जाएंगे तब धामी जी की होंगी ईगास/बुढ़ दिवाली….

जब टनल से सभी 41 श्रमिक भाई सुरक्षित निकाल लिए जाएंगे तब धामी जी की होंगी ईगास/बुढ़ दिवाली….

मुख्यमंत्री धामी के आह्वान पर :
ईगास पर्व पर मुख्यमंत्री आवास में हुई प्रार्थना : जल्द सकुशल टनल से बाहर आये हमारे श्रमिक भाई, जल्द पूर्ण हो रेस्क्यू

ग्राउंड जीरो पर कल से मौजूद है मुख्यमंत्री धामी , श्रमिकों के परिजनों से लेकर टनल में फंसे श्रमिकों का बढ़ा रहे हैं हौसला, पूरे रेस्क्यू पर रखी हैं अपनी नजर

 

 

मुख्यमंत्री आवास में ईगास पर्व पर हुई प्रार्थना : बचाव ऑपरेशन जल्द सफलतपूर्वक पूर्ण हो सुरक्षित बाहर आए हमारे श्रमिक भाई

मुख्यमंत्री आवास में ईगास पर्व पर सिर्फ गो पूजन और हुई प्रार्थना, धामी जी की प्राथमिकता सुरंग में फंसे श्रमिक भाइयों की चिंता

12 दिन से अधिक का समय होने वाला हैं. कभी भी शुभ समाचार मिल सकता है कि टनल से हमारे सभी 41 श्रमिक भाई सुरक्षित निकाल लिये गए हैं
लेकिन उससे पहले यह जान लीजिए की… केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक… और स्वयं पीएम मोदी से लेकर मुख्यमंत्री धामी तक.. लगातार चिंतित है और पूरे रेक्यू पर अपनी नजर बनाए हुए हैं …. मुख्यमंत्री धामी तो कल रात से ही उत्तरकाशी मैं मौजूद है और वे अब सभी श्रमिक भाइयों को टनल से सुरक्षित निकालने के बाद ही देहरादून का रुख करेगे…
धामी कहते हैं कि राज्य का मुख्य सेवक होने के नाते मेरी प्राथमिकता सुरंग में फंसे श्रमिक भाइयों की चिंता हैं
इसी बीच आज उत्तराखंड की लोक संस्कृति के प्रमुख पर्व ईगास/बुढ़ दिवाली भी हैं….जिस पर कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास में..होना पहले से ही तय था और जो हुआ भी लेकिन बहुत ही सूक्ष्म रूप से…. मुख्यमंत्री धामी के आह्वान पर…. सिर्फ.. इगास पर्व पर गो पूजन किया गया….. और…. टनल में फसे सभी श्रमिक भाइयों के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया…
मुख्यमंत्री धामी कल रात से ही ग्राउंड जीरो पर मौजूद है और मुख्य सेवक होने के नाते उनकी चिंता सुरंग में फंसे हुए उन श्रमिक भाइयों को लेकर है, जिनके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विश्व स्तरीय तकनीकी के प्रयास चल रहे हैं..
और हम सबको विश्वास है कि बहुत जल्द हम इस ऑपरेशन को पूरा करने में सफल होंगे….
वही मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह क्षण हमारे लिए वास्तविक ईगास/बुढ़ दिवाली का होगा, जब सभी 41 श्रमिक भाई सुरक्षित बाहर टनल से निकाल लिये जायेगे
हम सभी प्रदेशवासियों की कामना है कि हम सब उन्हें मनोबल दें और प्रार्थना करें कि बचाव ऑपरेशन जल्द सफलतपूर्वक पूर्ण हो।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में विधानसभा परिसर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *