Saturday, October 24News That Matters



ऑपरेशन जिंदगी : प्रॉपर खाना जा रहा है, कैमरा चला गया,तस्वीर सामने आ गई, अब रेस्क्यू टीम आप तक जल्द पहुंचेगी मेरे श्रमिक भाइयों : मुख्यमंत्री धामी

ऑपरेशन जिंदगी : प्रॉपर खाना जा रहा है, कैमरा चला गया,तस्वीर सामने आ गई, अब रेस्क्यू टीम आप तक जल्द पहुंचेगी मेरे श्रमिक भाइयों : मुख्यमंत्री धामी

टनल में फसे श्रमिकों की पहली तस्वीर देख उनके परिजनों का सरकार पर बड़ा और विश्वास, सभी सुरक्षित, रेस्क्यू जारी ….

अच्छी खबर : सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों की पहली तस्वीर आई सामने, सभी सुरक्षित

सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों की पहली तस्वीर सामने आई तस्वीर में सभी श्रमिक भाई सुरक्षित दिखाई दे रहे हैं:धामी

हम आपको शीघ्र सकुशल बाहर निकालने हेतु पूरी ताक़त के साथ प्रयासरत हैं: धामी

टनल में फँसे श्रमिकों की पहली बार आई फोटो बोले धामी जी हम आपको शीघ्र सकुशल बाहरनिकालने हेतु पूरी ताक़त के साथ प्रयासरत हैं

 

इन तस्वीरो में सभी श्रमिक सुरक्षित दिखाई दे रहे हैं : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फँसे श्रमिकों की पहली बार तस्वीर प्राप्त हुई है। सभी श्रमिक भाई पूरी तरह सुरक्षित हैं, हम उन्हें शीघ्र सकुशल बाहर निकालने हेतु पूरी ताक़त के साथ प्रयासरत हैं।

सुरंग में फंसे मजदूरों को नौ दिन बाद नसीब हुआ खाना, बोतल में भरकर भेजी गई खिचड़ी; तीसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने को लेकर रेस्क्यू अभियान 24 घंटे संचालित हो रहा है। वहीं, सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों की पहली तस्वीर सामने आई। तस्वीर में सभी श्रमिक सुरक्षित दिखाई दे रहे हैं। सिलक्यारा सुरंग की ओर से अमेरिकन औगर मशीन से एस्केप टनल बनाने का कार्य फिर से शुरू होने वाला है। दिल्ली से आई मैकेनिकल टीम ने अमेरिकन औगर मशीन के कलपुर्जे बदले हैं और मशीन को संचालित करने की तैयारी की जा रही है।

भूस्खलन के मलबे में छह पाइप डालने के बाद श्रमिकों तक पहली बार सॉलिड फूड पहुंचाया गया। इसके साथ ही पाइप के जरिए कैमरा भी भेजा गया। जिससे सुरंग के अंदर की तस्वीर सामने आई है। पहली बार श्रमिकों की तस्वीर सामने आई है। जो श्रमिक अंदर फंसे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत भी की है अधिकारियों ने उनका हाल-चाल जाना।

यह भी पढ़ें -  उतराखंड रोजगार पर कर्नल कोठियाल ने दोनों दलों को दी सार्वजनिक मंच पर बहस की चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *