Saturday, April 18News That Matters

उत्तराखंड में 38 वे राष्ट्रीय खेलों का आयोजन इस साल भी नहीं होगा

उत्तराखंड में 38 वे राष्ट्रीय खेलों का आयोजन इस साल भी नहीं होगा

उत्तराखंड में 38 वे राष्ट्रीय खेलों का आयोजन इस साल भी नहीं होगा जी हां उत्तराखंड में इस बात को लेकर उत्साह था कि प्रदेश में राष्ट्रीय खेल आयोजित होंगे लेकिन कोरोना के चलते हैं उत्तराखंड इसकी तैयारी नहीं कर पाया और ना ही केंद्र चोर को मदद मिली इसके चलते राष्ट्रीय खेल इस साल आयोजित नहीं हो पाएंगे जी हां उत्तराखंड में इस साल नवंबर में प्रस्तावित 38 वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन एक बार फिर टल गया है। इसकी वजह कोविड 19 के कारण अधूरी रह गई तैयारियां और केंद्र से आर्थिक सहायता न मिलना बताया जा रहा है। इससे प्रदेश के लिए इन खेलों की मेजबानी की आस अधूरी रह गई है।

उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों का आवंटन वर्ष 2014 में किया गया था। जिसके अनुसार वर्ष 2018 में खेलों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित था। लेकिन अवस्थापना विकास संबंधी कार्य न होने से उस साल राष्ट्रीय खेल आयोजित नहीं हो पाए। हालांकि अवस्थापना विकास कार्यों के लिए 719 करोड़ एवं आयोजन के लिए 249 करोड़ की धनराशि का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा गया था। लेकिन उत्तराखंड को केंद्र से आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई।इसके बाद नवंबर 2021 के लिए राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित किए गए थे, लेकिन इस बार भी उत्तराखंड की राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की आस पूरी होती नजर नहीं आ रही है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक खेलों के आयोजन को लेकर केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता के लिए पहली किस्त के रूप में 500 करोड़ की मांग की गई थी, लेकिन अब तक केंद्र से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, स्टार्टअप एवं उद्यमिता नीति, पर्यटन नीति, कृषि और होम-स्टे योजनाओं के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा किए, जिससे प्रदेश में रिवर्स माइग्रेशन में वृद्धि हुई।

वहीं कोविड 19 की वजह से अवस्थापना विकास संबंधी कार्य भी अधूरे हैं। अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रीय खेलों के लिए अभी कम से कम 16 महीने का समय और चाहिए। यही वजह है कि इस साल नवंबर में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *