Monday, July 13News That Matters

मुख्यमंत्री धामी ने संस्तुत अभ्यर्थियो को नियुक्ति पत्र वितरित कर,अभ्यर्थियो को दी बधाई

मुख्यमंत्री धामी ने संस्तुत अभ्यर्थियो को नियुक्ति पत्र वितरित कर,अभ्यर्थियो को दी बधाई

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून में राज्य सम्पत्ति विभाग के अन्तर्गत स्वागती पद पर 8 संस्तुत अभ्यर्थियो को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नव नियुक्त अभ्यर्थियो को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा आगामी समय में सभी अभ्यर्थी राज्य के विभिन्न अतिथि गृहों में अपनी सेवाएं देंगे। स्वागती द्वारा किए जाने वाले सरल एवं सौम्य व्यवहार से ही हम अतिथि देवो भव: के सिद्धांत को पूरा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नवनियुक्त अभ्यर्थी अपने कर्तव्य का पूर्ण मनोयोग एवं जिम्मेदारी से पालना करें।

इस दौरान सचिव विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव लक्ष्मण सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मृत्यु.. मुख्यमंत्री ने किया गहरा शोक व्यक्त दुर्घटना के कारणों की जांच के दिए निर्देश.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *