Sunday, October 25News That Matters



बड़ी ख़बर :केंद्र ने दी धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति, धामी ने किया केंद्र सरकार का आभार व्यक्त

बड़ी ख़बर :केंद्र ने दी धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति, धामी ने किया केंद्र सरकार का आभार व्यक्त

 

धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति पर सीएम धामी ने कहा
थैंक्यू सर जी

 

धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की मिली स्वीकृति सीएम धामी थे इसके लिए लगातार प्रयासरत

देहरादून।

केंद्र ने रामनगर (नैनीताल) के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का इसके लिए आभार व्यक्त किया है।

पुल की स्वीकृति के लिए श्री पुष्कर सिंह धामी लगातार केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के संपर्क में थे। इससे क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में उत्तराखंड के प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया है। इस पर कुल 29.65 करोड़ रुपए की लागत आयेगी। बता दें कि धनगढ़ी नाले पर बरसात में तेज बहाव के चलते कई वाहनों के बहने की घटनाएं आम थी इससे अब यह समस्या हल हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -  मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताया कि ऊन एक्सपो–राष्ट्रीय प्रदर्शनी देश के ऊन उद्योग को नई दिशा, नई गति और नई पहचान प्रदान करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *