Friday, September 4News That Matters


शिल्पी अरोड़ा बनी सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस के लचर सोशल मीडिया विभाग को मिलेगी जान

शिल्पी अरोड़ा बनी सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष

 

गदरपुर।

 

प्रदेश कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोड़ा का कांग्रेस पार्टी के लिए जज्बा एवं कार्य देखकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शिल्पी अरोड़ा को सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान शिल्पी अरोड़ा द्वारा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का आभार व्यक्त करते कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जो महत्पूर्ण जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाऊगीं एवं कांग्रेस पार्टी को सोशल मीडिया के माध्यम में मजबूत बनाने का कार्य करूंगी। यहां बता दें कि नवनियुक्त सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता एवं प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुंकी हैं वहीं 2012 के चुनाव में शिल्पी अरोड़ा कांग्रेस पार्टी के लिए लकी साबित हुई जब उन्हें प्रचार कमेटी जोकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार कर रही थीं उस प्रचार कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। वर्तमान में शिल्पी अरोड़ा वाटर सामाजिक संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पंजाबी महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखण्ड यूथ क्लब की अध्यक्ष, तिरूपति कार्पारेटिव सोसायटी की अध्यक्ष का दायित्व निभा रही हैं साथ ही वह करीब 25 वर्षो से खुद की विज्ञापन ऐजेन्सी चला रहीं हैं जिस वजह से उन्हें सोशल मीडिया का विशेष अनुभव भी है। शिल्पी अरोड़ा के सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनने की सूचना मिलने सें गदरपुर विधानसभा के साथ-साथ पूरे प्रदेश में महिलाओं, युवाओं एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा को बधाई देने के लिये लोगों तांता लग गया, लोग फोन के माध्यम से उन्हें लगातार बधाई दें रहे हैं। शिल्पी अरोड़ा द्वारा कहा गया कि एक तरफ जहां देश की मीडिया केन्द्र सरकार के दबाव में आकर कांग्रेस का सहयोग नहीं कर पा रही है वहां सोशल मीडिया एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं लोगों तक पहुंचने का और अपनी बात जनता के सामने रखने का।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है की नागरिक सेवाओं का लाभ आम जन को उनके घर पर ही मिल जाए। अभी तक 575 सेवाएं ऑनलाइन रूप से अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध करायी जा रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *