Sunday, October 25News That Matters



पिथौरागढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम मोदी के आगमन की तैयारियो की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

पिथौरागढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम मोदी के आगमन की तैयारियो की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

 

मोदी के स्वागत में 26 स्थानों पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सभी व्यवस्थाओं हुई पूर्ण : कृषि मंत्री गणेश जोश

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीमांत जनपद आगमन को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की।
मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जनसभा स्थल पर हो रही सभी तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश द्वार, पण्डाल स्थल, टेण्ट, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री गणेश जोशी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जायें तथा तैयारियों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। उन्होंने वाहनों को समय से कार्यक्रम स्थल पहुँचने के लिए परिवहन विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पेयजल की पूर्ण तैयारी कर ली जाय।
इस अवसर पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी रीना जोशी, सीडीओ वरुण चौधरी, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जनसभा संयोजक बलवंत सिंह भोर्याल सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  राज्य में आयोजित किये गये वैश्विक निवेश सम्मेलन से इसके और अधिक मजबूत आधार तैयार करने में मदद मिली है : धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *