Friday, November 13News That Matters



मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी की मूर्ति और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी की मूर्ति और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

 

महात्मा गांधी के दिए गए संदेशों में आहिंसा, सद्ग्रंथ, सर्वोदय और सर्वधम् समानता के मूल्यों का महत्वपूर्ण स्थान है: जोशी

 

महत्मा गांधी का आदर्श और उनके कार्यों ने भारत को स्वतंत्रता प्राप्त कराने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विश्वभर में उन्हें महान नेता के रूप में मान्य दिलाई : जोशी

 

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, मसूरी में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी मूर्ति और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने छात्र छात्राओं और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा गांधीजी को “राष्ट्रपिता” के रूप में सम्मानित किया जाता है, क्योंकि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को अद्वितीय तरीके से नेतृत्व किया और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक अद्वितीय अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से लिया। उन्होंने कहा महात्मा गांधी के दिए गए संदेशों में आहिंसा, सद्ग्रंथ, सर्वोदय और सर्वधम् समानता के मूल्यों का महत्वपूर्ण स्थान है।
महत्मा गांधी का आदर्श और उनके कार्यों ने भारत को स्वतंत्रता प्राप्त कराने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विश्वभर में उन्हें महान नेता के रूप में मान्य दिलाई। उन्होंने कहा महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने का एक अच्छा तरीका है। हम उनके दिए गए मूल्यों को अपन जीवन में अपनाएं और उनके संदेशों आगे बढ़ाने का प्रयास करें। मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा जय जवान-जय किसान का नारा देने वाले नारे के द्वारा भारत के दो सबसे बड़े स्तंभ किसान और जवान दोनों को सशक्त किया। उन्होंने कहा लालबहादुर शास्त्री का हरित क्रांति और औद्योगिकीकरण में दिखाया गया मार्ग सदैव देश वासियों को स्मरणीय रहेगा। मंत्री ने कहा उनके आदर्श एवं विचार देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने सभी को दोनो महापुरोषो के बताए गए मार्गो पर चलने का आव्हान किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज प्रांगण में महत्मा गांधी की नई स्थापित प्रतिमा का निर्माण भी किए जाएगा।

इस अवसर पर गांधी सोसायटी अध्यक्ष शैलेंद्र कर्नवाल, मदन मोहन शर्मा, प्रो. गणेश शैली, अशोक अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, आभा शैली, राकेश अग्रवाल, ओपी उनियाल, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, आलोक मल्होत्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  स्टाफ नर्स चयन प्रक्रिया फिर शुरू , शासन ने दिए निर्देश, इस बार चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड कराएगा परीक्षा उत्तराखंड में स्टाफ नर्स की भर्ती कोरोना के चलते कई बार टल गई है ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर फिर कोशिश शुरू कर दी है स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडेय ने इसके निर्देश स्वास्थ्य महानिदेशालय को दिए है साथ ही कहा है कि विभागीय आवश्यकता एवं कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रभावी रोकथाम हेतु स्टॉफ नर्स के सीधी भर्ती के पदों पर शीघ्र भर्ती की तात्कालिकता को दृष्टिगत रखते हुए प्रथम चयन की प्रक्रिया उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद के माध्यम सम्पादित कराये जाने के संबंध में है। इस सम्बन्ध में उत्तराखण्ड अधीनस्थ नर्सिंग (अराजपत्रित) सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2020 के दृष्टिगत शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त उक्त पदों पर चयन की कार्यवाही उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद की जगह उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से कराये जाने का निर्णय लिया गया है। अतः इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है, कि उक्त चयन की प्रक्रिया “उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से सम्पादित कराये जाने हेतु आवश्यक अग्रेत्तर कार्यवाही करने का कष्ट करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *