Sunday, October 25News That Matters



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

शहीदों को श्रद्धांजलि: शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है : धामी

धामी सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 अक्टूबर 1994 को उत्तराखण्ड के अलग राज्य की प्राप्ति के लिए आन्दोलन कर रहे हमारे नौजवान साथियों और माताओं-बहनों के साथ मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में क्रूरता पूर्वक बर्ताव किया गया। अनेक आन्दोलनकारियों की इसमें शहादत हुई। उनके सघंर्षों और शहादत के कारण ही हमें नया राज्य मिला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।

इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  आज़ादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मोदी जी ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। आज भारत रक्षा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर भारत बना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *